Complete Lockdown Jharkhand : देवघर में पूर्ण लॉकडाउन का लोगों ने किया पालन

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: Complete Lockdown Jharkhand झारखंड सरकार द्वारा घोषित स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तहत शनिवार शाम 6:00 बजे से सोमवार सुबह 6:00 बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन का देवघर शहरी मुख्यालय सहित मधुपुर बाजार में व्यापक असर दिखा।

मेडिकल दुकानों एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं से संबंधित प्रतिष्ठानों को छोड़कर पूरे बाजार में कोई भी दुकान नहीं खुली।

लॉक डाउन होने के बावजूद भी सब्जी वाले भी आमतौर पर नजर आ ही जाते थे किन्तु आज कहीं भी सब्जी मंडी में इक्के दुक्के भी नहीं दिखे।

देवघर शहरी मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में आज लोगों की आवाजाही लगभग बन्द रहा, जबकि मधुपुर अनुमंडल मुख्यालय के नगर पालिका रोड स्थित रेलवे फुटबॉल ग्राउंड में जहां वैकल्पिक हटिया बाजार लगाने की व्यवस्था की गई है वहां एक भी दुकान नहीं देखी गई।

हटिया बाजार में भी एक भी सब्जी की दुकान खुली नहीं दिखी। सबसे अद्भुत नजारा तो मधुपुर स्टेशन पर नजर आया।

जहां बहुत सी ऐसी दुकानें है, जो 24 घंटे खुली रहती है। उन दुकानों में दरवाजे भी नहीं है, लेकिन आज वे सभी बंद नजर आए।

Share This Article