अब इन लोगों को महीने में दो बार मिलेगा नि: शुल्क राशन…

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

झारखंड राज्य खाद्यान्न सुरक्षा योजना के तहत धनबाद के ग्रीन राशन कार्डधारकों को अब हर महीने दो बार नि:शुल्क राशन मिलेगा। यह योजना 41,741 परिवारों को लाभान्वित करेगी, जिसमें प्रत्येक सदस्य को प्रति माह 10 किलो चावल दिया जाएगा।

पहली किस्त में पिछला बैकलॉग राशन (दिसंबर 2023 का) और दूसरी किस्त में वर्तमान माह का राशन (अक्तूबर) वितरित किया जाएगा। राज्य खाद्य, आपूर्ति विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार राशन की पहली किस्त एक से 15 तारीख के बीच और दूसरी किस्त 16 से 30 तारीख के बीच मिलेगा। बताते चलें धनबाद जिला में 41,741 ग्रीन कार्डधारी हैं। इसमें 1,22,048 सदस्य हैं।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप शुक्ला ने गुरुवार को बताया कि इस योजना को धनबाद में भी शुरू कर दिया गया है। इस माह पहले दिसंबर 2023 का राशन दिया जा रहा है। 16 अक्तूबर के बाद वर्तमान माह का राशन दिया जायेगा। दोनों ही बार राशन पूरी तरह नि:शुल्क मिलेगा।

Share This Article