Homeक्राइमझारखंड में अब छत्तीसगढ़ की आर्केस्ट्रा कलाकार से गैंगरेप, पहले बनाया भाई-बहन...

झारखंड में अब छत्तीसगढ़ की आर्केस्ट्रा कलाकार से गैंगरेप, पहले बनाया भाई-बहन का रिश्ता, फिर कोल्ड ड्रिंक में…

Published on

spot_img

Chhattisgarh orchestra Artist Gang Rape in Palamu: झारखंड के दुमका जिले में एक मार्च की रात स्पेनिश महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि पलामू में छत्तीसगढ़ की आर्केस्ट्रा कलाकार के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है।

बताया जाता है कि घटना जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र की है। महिला को बेहतर इलाज के लिए MRMCH में भर्ती कराया गया है। उसके बयान के बाद सोमवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार है। जिले की SP रीष्मा रमेशन ने घटना की पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि तीन आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। दो को गिरफ्तार किया गया है। एक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों में 29 वर्षीय अजय कुमार रवि उर्फ अजय कुमार उर्फ छक्का पिता लखन राम, ग्राम कुलिया, थाना पांडु एवं 26 दीवाना उर्फ बिंदेश्वरी कुमार, पिता मुंद्रिका राम, ग्राम उर्सला, थाना-रेहला शामिल हैं। पीड़िता को इलाज के लिए MRMCH में भर्ती कराया गया है। उसकी मेडिकल जांच करा दी गई है।

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर पिलाया

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बिश्रामपुर के गोलू नामक युवक ने छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर की रहने वाली महिला आर्केस्ट्रा कलाकार की बुकिंग शनिवार रात के लिए हैदरनगर इलाके के लिए की थी। हैदरनगर में कार्यक्रम नहीं होने पर महिला डांसर और उसकी बहन को लेकर गोलू रविवार की अहले सुबह विश्रामपुर अपने घर ले आया था।

यहां दोनों बहनों को अलग-अलग कमरों में रखा। इसी क्रम में 21 वर्षीय महिला आर्केस्ट्रा कलाकार को कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दिया। महिला कलाकार का आरोप है कि कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिला हुआ था। हालांकि कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद भी वह होश में थी। इसी क्रम में गोलू और उसके साथ दो अन्य सार्थियों ने उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया।

मामला कंप्रोमाइज करने अस्पताल पंहुचा आरोपी गोलू

सुबह करीब 7 बजे उसने अपने पुरुष साथी (सिंगर) को घटना की जानकारी दी और उसे विश्रामपुर बुलाया। इसके बाद वह अचेत पड़ गई। उसके पुरुष साथी ने उसकी बहन की मदद से महिला डांसर को अचेत अवस्था में लेकर इलाज के लिए MRMCH में भर्ती कराया। यहां होश में आने के बाद महिला कलाकार ने घटना की पूरी जानकारी दी। चर्चा है कि आरोपी गोलू दुष्कर्म करने के बाद महिला कलाकार से मामले में कंप्रोमाइज करने के लिए MRMCH पहुंचा था।

झारखंड में अब छत्तीसगढ़ की आर्केस्ट्रा कलाकार से गैंगरेप, पहले बनाया भाई-बहन का रिश्ता, फिर कोल्ड ड्रिंक में...

गोलू के लिए काम करती थी महिला डांसर, दोनों में था भाई-बहन का रिश्ता

महिला डांसर के अनुसार वह पिछले दो वर्ष से आर्केस्ट्रा में डांस करते आ रही है। उसका घर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर इलाके में है, लेकिन वह पिछले एक वर्ष से डालटनगंज के GLA कॉलेज इलाके में किराये के मकान में रहती है और बुकिंग होने पर आर्केस्ट्रा में डांस करने जाया करती है। गोलू के लिए वह काम करती थी।

गोलू आर्केस्ट्रा की बुकिंग लेता था और उसके बताए पते पर जाकर वह डांस किया करती थी। अचानक उसने इस घटना को अंजाम दिया। दोनों में भाई-बहन का रिश्ता बन गया था।

इधर जानकारी मिली है कि दुष्कर्म की घटना की जानकारी गोलू की पत्नी को भी उसी समय लग गई थी। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच काफी विवाद भी हुआ। मारपीट की भी नौबत बन गई। संभावना है कि इसके बाद गोलू मामले में समझौता करने के लिए अस्पताल तक पहुंचा था।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...