हिनू में दीवार गिरी, दो बच्चे की दबने से मौत

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi News: राजधानी रांची के डोरंडा (Doranda ) थाना क्षेत्र स्थित हिनू (Hinu) इलाके में यूको बैंक के पास सोमवार सुबह दीवार गिरने से दो बच्चों की दबने से मौत हो गई है।

बताया जाता है कि बच्चे काफी देर तक दीवार के नीचे दबे रहे, जिसके कारण मौत हो गई।

इस मामले को लेकर Doranda थानेदार ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर जांच कर रही है। परिजनों और आसपास के लोगों से इस मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बिल्डिंग निर्माण (Building Construction) के लिए यहां काम चल रहा था। बारिश होने की वजह से अचानक दीवार गिर गयी। दीवार के नीचे दो बच्चे दब गये। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article