गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की संपत्ति जब्त करने की तैयारी में झारखंड पुलिस और ATS, कई जगहों पर खरीदी है जमीन

Newswrap
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand : झारखंड पुलिस और एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड (ATS) जेल में बंद Gangster Sujit Sinha और उसके गैंग के सदस्यों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस और ATS को जानकारी मिली है कि सुजीत सिन्हा और उसकी पत्नी Riya Sinha ने रांची, पलामू, हजारीबाग, रामगढ़, चतरा और लातेहार जिलों में कई संपत्तियां खरीदी हैं, जिनमें कुछ सफेदपोश लोग भी शामिल हैं।

यह संपत्तियां रिया सिन्हा और गैंग के करीबी लोगों के नाम पर खरीदी गई हैं।

रांची के पॉश इलाके में एक आलीशान फ्लैट

पुलिस के अनुसार, सुजीत सिन्हा और उसकी पत्नी ने रंगदारी और लेवी से प्राप्त राशि को अचल संपत्तियों में निवेश किया है। रिया सिन्हा के नाम पर Ranchi के पॉश इलाके में एक आलीशान फ्लैट है, और उसके नाम पर कई Bank Account भी हैं।

पुलिस इन खातों से संबंधित ट्रांजेक्शन की Details निकाल रही है। संपत्ति की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और ATS की टीम संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई कर सकती है।

Share This Article