साल 2023 में झारखंड में पुलिस के हत्थे चढ़े संगठित गिरोहों के 248 अपराधी और…

जनवरी वर्ष 2023 से अबतक चोरी वाहन चोरी करने के मामले में 838 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। चोरी गये 932 दो पहिया वाहन और 108 चार पहिया के साथ दो ऑटो बरामद किया गया

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Police Arrest Criminal Gang : झारखंड पुलिस ने इस वर्ष अबतक संगठित आपराधिक गिरोह (Criminal Gang) के 248 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

इन अपराधियों में पाण्डेय गिरोह के 14, अमन साव गिरोह के 20, प्रिंस खान गिरोह के 62, फहीम खान गिरोह के तीन, अमन सिंह गिरोह के 29, नेशनल आदिवासी डेमोक्रेटिक फोर्स के चार, रोहित मुण्डा उर्फ बीडी गिरोह का एक, कैलू पासवान गिरोह का चार, अमन श्रीवास्तव गिरोह का नौ, विकास तिवारी गिरोह का 14, रंजित साव गिरोह का तीन सहित अन्य शामिल हैं। इनके पास से 129 हथियार, 1677 गोली, चार विस्फोटक पदार्थ, नकदी 72,29,790 रुपये एवं 65 दिरहम बरामद किया गया।

वाहन चोरी मामले में 838 गिरफ्तार

जनवरी वर्ष 2023 से अबतक चोरी वाहन चोरी करने के मामले में 838 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। चोरी गये 932 दो पहिया वाहन और 108 चार पहिया के साथ दो ऑटो बरामद किया गया है।

राज्य में कुल 88810 वारंट एवं 1866 कुर्की का निष्पादन किया गया। साथ ही मामले में 21162 एवं वारंट-कुर्की में 4271 कुल-25433 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

अवैध शराब और मादक पदार्थ के खिलाफ लगातार हो रही कार्रवाई

झारखंड पुलिस जनवरी से अबतक अवैध शराब और मादक पदार्थ (Illegal Liquor and Drugs) के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। अवैध शराब कारोबार के खिलाफ छापेमारी कर काफी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई, जिसके संबंध में पूरे राज्य में 449 मामले दर्ज किये गये है।

इससे संबंधित 103 सनहा भी दर्ज किया गया। कुल 1,24,905.005 लीटर अंग्रेजी शराब, बियर 11,201.695 लीटर, देशी शराब 6672.908 लीटर, स्प्रिट 9375 लीटर, जावा महुआ 40847 किलोग्राम के अलावा 62 वाहन, 12 मोबाइल फोन और 92,690 रुपये नकदी जब्त किए गए हैं। साथ ही 53385 किलोग्राम जावा महुआ को नष्ट किया गया है।

दूसरी ओर, मादक पदार्थ के कारोबार करने वालों पर भी प्रभावी नियंत्रण लगाया गया है। इससे संबंधित 491 मामले दर्ज हुए, जिसमें 696 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

329.872 किलोग्राम अफीम, 5.201 किलोग्राम ब्राउन शुगर, 67.09 ग्राम हेरोइन, नौ ग्राम स्मैक, 224 ग्राम चरस, 2643.632 किलोग्राम गांजा, 40092.1 किलो डोडा, नशे के लिए प्रयुक्त किए जाने वाले 1910 टैबलेट, 7019 बोतल कफ सिरप, इंजेक्शन 118 पीस के अलावे 64 वाहन, 60 मोबाइल एवं 29,80,230 रुपये नकदी बरामद किया। अफीम की खेती को भी विनष्ट किया गया।

झारखंड पुलिस के प्रवक्ता AV Homekar ने गुरुवार को बताया कि लगातार संगठित आपराधिक गिरोहों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। साथ अवैध शराब और मादक पदार्थ के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई जारी है।

Share This Article