झारखंड पुलिस में अब बम निरोधक दस्ते के सदस्यों के लिए 40 लाख का बीमा

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड पुलिस में बम निरोधक दस्ते के सदस्यों के लिए भी अब 40 लाख रुपये का बीमा होगा। इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने बीमा कंपनियों से निविदा आमंत्रित किया है।

एक अप्रैल से यह नया बीमा कानून प्रभावी होगा। राज्य में बम निरोधक दस्ते के कुल की संख्या 61 है, जिन्हें इस बीमा का लाभ मिलेगा। बम निरोधक दस्ते के सदस्य भी जान जोखिम में डालकर अपनी ड्यूटी करते हैं।

बीमा की राशि कब और कितना देय होगी : ड्यूटी के दौरान मृत्यु की स्थिति में आश्रित को 100 फीसद राशि यानी कुल 40 लाख रुपये।

संपूर्ण विकलांग होने की स्थिति में भी 100 फीसद राशि। दो अंग, दोनों आंख भंग होने की स्थिति में 100 फीसद राशि। एक अंग व एक आंख भंग होने की स्थिति में 20 लाख रुपये।

स्थाई रूप से थोड़ी विकलांगता की स्थिति में आइआरडीए की गाइडलाइंस के अनुसार। ड्यूटी के दौरान अस्पताल में भर्ती होने पर अधिकतम 15 लाख रुपये।

Share This Article