राज्यसभा चुनाव : झारखंड की 2 सीटों पर सियासी संग्राम ! शिबू सोरेन की विरासत पर नजर, राजनीति हलचल तेज

राज्यसभा चुनाव 2026 की तारीखों के ऐलान के बाद झारखंड की दो सीटों पर सियासी हलचल तेज हो गई है। शिबू सोरेन की विरासत और एनडीए की रणनीति चर्चा में है।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। आयोग ने 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की घोषणा की है, जिनमें झारखंड की दो अहम सीटें भी शामिल हैं।जारी अधिसूचना के मुताबिक, 1 जून को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। इसके बाद 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 11 जून नाम वापस लेने की आखिरी तारीख होगी। मतदान 18 जून को कराया जाएगा, जिसमें 24 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे।

झारखंड की दो सीटों पर सबकी नजर

झारखंड की दो सीटों में से एक पर फिलहाल एनडीए के दीपक प्रकाश सांसद हैं, जबकि दूसरी सीट पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन के बाद पिछले साल सितंबर से खाली है। दीपक प्रकाश का कार्यकाल 21 जून को खत्म हो रहा है। राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति को देखें तो एनडीए और महागठबंधन दोनों ही अपनी-अपनी सीटें बचाने की रणनीति में जुट गए हैं। माना जा रहा है कि दोनों गठबंधन एक-एक सीट पर अपनी पकड़ बनाए रख सकते हैं। झारखंड में फिलहाल महागठबंधन के पास 56 विधायक हैं, जबकि एनडीए के पास 24 और जेएलकेएम के पास 1 विधायक मौजूद है। इसी समीकरण के आधार पर आकलन किया जा रहा है कि भाजपा एक सीट पर मजबूत स्थिति में है, वहीं महागठबंधन के खाते में भी एक सीट जाना लगभग तय माना जा रहा है।

शुरू हुई सियासी हलचल

चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद अब सबसे बड़ी चर्चा उम्मीदवारों के चयन को लेकर शुरू हो गई है। सभी दल अपने-अपने समीकरण साधने में जुट गए हैं। सबसे ज्यादा दिलचस्पी इस बात को लेकर है कि शिबू सोरेन के निधन के बाद उनकी राजनीतिक विरासत को आखिर कौन आगे बढ़ाएगा। आने वाले दिनों में यह तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है, लेकिन फिलहाल झारखंड की सियासत में सरगर्मी तेज हो गई है।

 

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।