रामगढ़ SP ने कहा- सौहार्द पूर्वक मनाएं होली, नहीं तो थाने में गुजरेगी रात

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: जिले में 18 मार्च को होली का त्यौहार मनाया जाना है। इस पर्व को सौहार्द पूर्वक लोग मनाएं अन्यथा उनकी रात थाने में गुजरेगी।

यह बात शनिवार को रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार ने कही है। उन्होंने जिला वासियों को होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।

साथ ही यह भी कहा है कि पुलिस प्रशासन पूरी तरीके से मुस्तैद रहेगी। होली में हुड़दंग करने वाले और त्यौहार में खलल डालने वाले लोगों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।

उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर टीम बनाई गई है। इसके अलावा सभी थाना क्षेत्रों में होली के मद्देनजर पुलिस प्रशासन 24 घंटे में मुस्तैद रहेंगे।

अवैध तरीके से शराब का स्टॉक किया जा रहा है

उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे लोग हैं जो अक्सर त्योहारों में खलल डालते हैं। वैसे लोगों की सूची हर थाना के स्तर पर बनाई गई है।

उन लोगों पर एहतियातन धारा 107 की कार्रवाई भी की जा रही है। इसके अलावा होली के दिन खासकर सभी चौक चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस भी मुस्तैद रहेगी।

हाई स्पीड बाइक चलाने वाले लोगों पर नकेल कसने के लिए अभी से ही सभी चौराहों पर जांच अभियान चलाया जा रहा है।

एसपी ने कहा कि होली के मद्देनजर रामगढ़ डीसी के साथ भी उनकी बैठक होने वाली है।

उसके बाद जिले के तमाम प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया जाएगा। एसपी ने कहा है कि त्योहार मनाएं। कोई ऐसा काम ना करें कि आप की होली बेरंग हो जाए।

एसपी ने कहा कि होली के मद्देनजर अभी से ही कई स्थानों पर अवैध तरीके से शराब का स्टॉक किया जा रहा है।

इसके अलावा अवैध शराब का कारोबार भी संचालित होने की सूचना मिल रही है। सभी थाना प्रभारियों को अभी से निर्देश दिया गया है कि वे होली तक लगातार छापेमारी करेंगे।

Share This Article