रामगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव में कुल 48 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: जिला अधिवक्ता संघ के नए सत्र 2021-23 का चुनाव सात अगस्त को संपन्न होने वाला है।

नामांकन के आखिरी दिन 13 उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है। इस चुनाव के लिए कुल 48 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है।

आखिरी दिन अध्यक्ष पद के लिए आनंद अग्रवाल, प्रमोद कुमार सिंह और मुनेश्वर महतो, उपाध्यक्ष पद के लिए झलक देव महतो, रामेश्वर उपाध्याय, संतोष उपाध्याय और सुनील कुमार वर्मा, महासचिव पद के लिए सीताराम महतो, नौशाद अहमद, चंद्रिका सिंह और राजेंद्र कुमार महतो, संयुक्त सचिव प्रशासन के पद के लिए शंभू नाथ प्रसाद, ऋषि कुमार महतो, गोपाल महतो, प्रकाश रंजन और भैरव ठाकुर, कोषाध्यक्ष पद के लिए हरकनाथ महतो, सतीश कुमार और सतीश पाठक, सहकोषाध्यक्ष पद के लिए धनंजय प्रसाद यादव और पंचम कुमार, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद के लिए शकुंतला देवी, शंभू तिवारी और शिव शंकर महतो ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है।

वहीं 9 कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए अनुज कुमार गुप्ता, द्वारिका प्रसाद, संजय घोष, सिकंदर कुमार महतो, अशोक कुमार तिवारी, सत्यनारायण राम, नितेश कुमार सिन्हा, ठाकुर दास महतो, सज्जन कुमार गुप्ता, सुबोध पांडे, मोहम्मद शोएब आलम, मीना कुमारी, मोहम्मद इसरार, ज्योति कुमारी, जगत महतो, सलमा खातून, कौशल्या देवी, बटेश्वर प्रसाद, राजेंद्र महतो, सतीश कुमार पाठक, राजू कुमार, मदन शर्मा और योगेश चंद्र पांडे ने पर्चा भरा है।

नामांकन के बाद सभी उम्मीदवारों ने अपने अपने आंकड़ों के अनुसार जीत के दावे प्रस्तुत किए।

Share This Article