झारखंड की तीन होनहार तीरंदाज को रामेश्वर उरांव, मंत्री बन्ना गुप्ता ने दी बधाई

Digital News
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव ने तीरंदाजी विश्व कप में स्वर्ण पदक अर्जित करने वाली भारतीय टीम की सदस्य दीपिका कुमारी, अंकिता भगत और कोमोलिका बारी को बधाई दी है।

उरांव ने रविवार को कहा कि तीरंदाजी विश्व कप के रिकर्व मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर देश को स्वर्णिम पल देने वाली दीपिका कुमारी और अतनु दास की जोड़ी को ढेर सारी बधाईयां एवं शुभकामनाएं।

उन्होंने स्वर्ण पदक दिलाने वाली झारखंड की बेटियों दीपिका कुमारी, कोमोलिका बारी और अंकिता भगत को भी ढेर सारी बधाई दी है।

प्रदेश अध्यक्ष ने टोक्यो ओलंपिक में भी दीपिका कुमारी को पदक जीतने की शुभकामनाएं दी।

मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी दी बधाई

इधर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी झारखंड की तीरंदाज दीपिका कुमारी, अंकिता भगत और कोमलिका बारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

उन्होंने कहा कि विश्वकप का यह फाइनल टूर्नामेंट ओलंपिक क्वालिफायर के रूप में भी बेहद महत्वपूर्ण और निर्णायक मैच था।

बन्ना गुप्ता ने कहा कि भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रही झारखंड की बेटियों ने साबित किया है कि वे किसी से कम नही है।

बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उन्होंने झारखंड के साथ पूरे देश का नाम रौशन किया है।

Share This Article