Latest Newsझारखंडकांके रोड से नर्सिंग की छात्रा लापता, पिता ने युवक पर लगाया...

कांके रोड से नर्सिंग की छात्रा लापता, पिता ने युवक पर लगाया बेटी को भगा ले जाने का आरोप

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Nursing Student missing from Kanke Road: राजधानी रांची के गोंदा थाना क्षेत्र के कांके रोड से नर्सिंग की एक छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता (Missing) हो गई है।

लापता छात्रा पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर नीमपुरा निवासी अशोक कुमार शर्मा की पुत्री है। वह रांची के दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र (Deendayal Upadhyay Skill Center) में नर्सिंग प्रशिक्षण ले रही थी और छात्रावास में रह रही थी।

युवक पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप

इस संबंध में अशोक कुमार शर्मा ने गोंदा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने इब्राहिम बुम नामक युवक पर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से भगाकर ले जाने का आरोप लगाया है।

दर्ज शिकायत के अनुसार, छात्रा 9 जनवरी को कौशल केंद्र से छात्रावास जाने के लिए निकली थी, लेकिन वह वहां नहीं पहुंची। इसके बाद से उसका मोबाइल फोन भी बंद है।

शिकायत में यह भी बताया गया है कि आरोपी युवक छात्रा से लगातार संपर्क में रहता था और उसके लिए ऑनलाइन खरीदारी (Online Shopping) करता था।

इतना ही नहीं, उसने छात्रा को बातचीत के लिए अलग से एक मोबाइल फोन भी दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लापता छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।

spot_img

Latest articles

IPAC रेड मामला, कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई टालने की ED की मांग

IPAC Raid Case: कलकत्ता हाईकोर्ट (Calcutta High Court) में मंगलवार, 14 जनवरी को IPAC...

फिल्म सर्टिफिकेशन विवाद पर सियासत तेज, BJP का राहुल गांधी पर बड़ा हमला

BJP Launches Major Attack on Rahul Gandhi : दक्षिण भारतीय सुपरस्टार विजय की फिल्म...

रुपये की गिरावट पर कांग्रेस का हमला, मोदी सरकार पर गलत नीतियों का आरोप

Congress Attacks Rupee Depreciation : कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला...

खूंटी में सोमा मुंडा हत्याकांड, परिजनों से मिले नेता, न्याय की मांग तेज

Soma Munda murder case in Khunti : खूंटी जिला के चलागी गांव में सोमा...

खबरें और भी हैं...