मारपीट कर सास,ससुर और पति ने विवाहिता को घर से निकाला, थाने में कराई FIR…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Domestic Violence with Married Women: Jharkhand की राजधानी Ranchi के हटिया सिंह मोड़ रोड नंबर दो की रहने वाली सोनम कुमार सिंह ने अपने पति विशाल सिंह समेत ससुराल वालों पर दहेज (Dowry) के लिए मारपीट करने का आरोप लगाया है।

इस संबंध में सोनम ने पति विशाल सिंह, सास पूजा देवी व ससुर योगेंद्र सिंह पर जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पति का दूसरी लड़की से चक्कर

सोनम ने FIR में बताया है कि विशाल से शादी (Marriage) के बाद से पति और ससुराल वाले दहेज (Dowry) की मांग करने लगे। इस पर उनकी कार की Demand पूरी की गई। उनके पति का एक लड़की से प्रेम प्रसंग (Love Affair) चल रहा था। जयपुर (Jaipur) में दोनों को एक साथ पकड़े भी गए थे।

इसकी जानकारी देने के बाद सास-ससुर ने उनसे कहा कि उनका पुत्र दस लड़कियों के साथ रहेगा। दहेज लेकर उसकी दूसरी शादी भी करेंगे। यह कहकर उन्हें घर से निकाल दिया गया। इस मामले में अब सोनम ने Police में शिकायत दर्ज कराई है।

Share This Article