झारखंड

झारखंड से इस साल हज पर जाएंगे 1747 हजयात्री, लोकसभा चुनाव में वोटिंग से…

इस साल Jharkhand से 1747 हज यात्री (Haj Pilgrims) हज यात्रा पर जा रहे हैं। इनका सफर नो अथवा 10 मई से शुरू होकर 25 मई तक चलेगा।

Pilgrims on Haj : इस साल Jharkhand से 1747 हज यात्री (Haj Pilgrims) हज यात्रा पर जा रहे हैं। इनका सफर नो अथवा 10 मई से शुरू होकर 25 मई तक चलेगा।

ऐसे में इनमें कई लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) में वोटिंग (Voting) करने से वंचित रह जाएंगे, क्योंकि 25 मई को भी Jharkhand में मतदान है। इस बार सबसे अधिक 307 हज यात्री Ranchi से हज पर जा रहे हैं। इसमें सबसे अधिक पुरुष शामिल हैं।

उनकी संख्या 169 है। 138 महिलाएं हैं। दूसरे स्थान पर पूर्वी सिंहभूम के लोग हैं। यहां से 136 पुरुष व 121 महिलाएं हैं। तीसरे स्थान पर धनबाद है। यहां से 193 लोग हज पर जा रहे हैं, जिसमें 107 पुरुष व 86 महिलाएं शामिल हैं।

कई हजयात्री विभिन्न जगहों से होंगे रवाना

1300 हजयात्री कोलकाता (Kolkata) से, मुंबई (Mumbai) से 300 , दिल्ली (Delhi) से 25 और गया (Gaya) से 10 हज यात्री रवाना होंगे। यहां के आठ हज यात्री बेंगलुरु (Bengluru) व हैदराबाद (Hyderabad) से हज पर जा रहे हैं। इसमें से भी कई लोग मतदान से वंचित रहेंगे।

बता दें कि Ranchi से Embarkation Point हटा दिये जाने के कारण यहां के लोग कोलकाता के अलावा अन्य जगहों से हज पर जा रहे हैं।

राज्य हज कमेटी के निर्वतमान अध्यक्ष डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि वह मुख्य चुनाव आयुक्त को इस मामले में अवगत कराएंगे, ताकि हज यात्रियों को वोट देने का मौका मिल सके।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker