झारखंड में पिछले 24 घंटे में इन 12 जिलों में नहीं मिला एक भी कोरोना मरीज

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के लिए राहत भरी खबर है। राज्य के 12 जिले में कोरोना का एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है।

झारखंड में लगातार कोरोना से जितने मरीज मिल रहे हैं, उससे ज्यादा स्वस्थ होकर लौट रहे हैं।

कोरोना के 108 मरीज स्वस्थ हुए हैं। बुधवार को अबतक कोरोना के 55 नए केस मिले हैं। राज्य में कोरोना से पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिले से एक मरीज की मौत हुई है।

राज्य में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 346038 हो गयी है। जबकि अबतक टोटल 10298110 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें

555 सक्रिय केस हैं। 340365 मरीज ठीक हुए हैं। अबतक राज्य में 5118 मरीज की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.36 प्रतिशत है।

Share This Article