झारखंड : जुलाई के आखिरी सप्ताह में मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट जारी करेगी JAC

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से जुलाई के आखिरी सप्ताह में मैट्रिक और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी किया जायेगा। इसे लेकर तैयारी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार मैट्रिक का रिजल्ट नौवीं में प्राप्त अंक से 80 प्रतिशत और इंटरनल एवं प्रैक्टिकल से 20 अंक के आधार पर तैयार किया जा रहा है।

वहीं, इंटरमीडिएट का रिजल्ट 11वीं में प्राप्त अंक से 80 प्रतिशत एवं इंटरनल और प्रैक्टिकल से 20 अंक के आधार पर तैयार किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि मैट्रिक और इंटरमीडिएट में कुल 7.60 लाख विद्यार्थी हैं। इस बार मैट्रिक और इंटरमीडिएट के रिजल्ट में कोई टॉपर नहीं होगा। विद्यार्थियों को सिर्फ प्रमोट किया जायेगा।

जैक अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह के अनुसार जुलाई के आखिरी सप्ताह में मैट्रिक और इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा। इसे लेकर तैयारी की जा रही है।

कोरोना महामारी की वजह से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा को रद्द कर दिया था।

Share This Article