पूर्व पार्षद को गोली मारने के 8 दिन बाद भी आरोपियों को नहीं पकड़ सकी पुलिस

CCTV  फुटेज के आधार पर शूटर को गिरफ्तार करने को यूपी में हो रही छापेमारी

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

8 Days Later, Police Still Haven’t Caught Shooter of Former Councilor”: 8 दिन पहले धुर्वा Bus स्टैंड के पास पूर्व पार्षद वेद प्रकाश को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी थी। गर्दन में गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हैं। इधर, घटना के इतने दिन बाद भी रांची पुलिस अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

घटना स्थल पर मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस शूटर को गिरफ्तार करने के लिए उत्तर प्रदेश (UP) में छापेमारी कर रही है।CCTV में जो तस्वीर रांची Police को हाथ लगी है, उसे ही रांची पुलिस Scooter मान रही है। पुलिस के अनुसार, घटना को अंजाम देने के बाद सभी साजिशकर्ता व शूटर भाग निकले थे।

पहले भाग कर बिहार गए थे, फिर यूपी चले गए। पुलिस ने गोलीकांड के उद्भेदन के लिए एसआईटी गठित की है। SIT ने बिहार में भी छापेमारी की थी। इसमें पता चला कि सभी यूपी में है, तो टीम यूपी पहुंची।

हालांकि, अब तक एसआईटी को अब तक मामले में कोई सफलता नहीं मिल सकी है। इससे पहले रांची पुलिस ने शक के आधार पर आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया था। उनसे लंबी पूछताछ की गई। इसके बाद उन्हें छोड़ा गया। अभी तक मामले का असली खुलासा नहीं हो सका है।

Share This Article