नीति आयोग की 27 जुलाई की गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग में भाग लेंगे CM हेमंत

एजेंडे को लेकर प्रोजेक्ट भवन में सीएस की अध्यक्षता में यह उच्च स्तरीय बैठक

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

“CM Hemant to Attend NITI Aayog Meeting on July 27” : नई दिल्ली में 27 जुलाई को प्रस्तावित नीति आयोग की नौवीं गवर्निंग Council की मीटिंग में CM Hemant Soren भाग लेंगे। इस बैठक के एजेंडे को लेकर सोमवार को Project भवन में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में कई विभाग के सचिव भी थे।

सूत्रों के मुताबिक बैठक में भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए विकसित भारत-2047 दस्तावेज पर चर्चा की जाएगी। हेमंत भी इस पर अपनी राय रखेंगे। इसे लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। बैठक में CM  झारखंड के संदर्भ में कई बातों को रख सकते हैं।

झारखंड का केंद्र सरकार पर बकाया राशि इनमें सबसे प्रमुख है। HIC के मुद्दे को भी उठा सकते हैं। बीते दिनों CM ने रांची में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्र से मांग की है कि अगर केंद्र से HIC नहीं संभल रहा है तो राज्य सरकार के हवाले कर दे। राज्य सरकार अपने स्तर से उसमें सुधार करेगी।

Share This Article