रांची में हथियार के साथ एक अपराधी गिरफ्तार

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: सुखदेव नगर थाना पुलिस ने हथियार (Weapon) के साथ लक्ष्मण गुप्ता को गिरफ्तार (Arrested) किया है। इसके पास से एक देशी कट्टा और एक गोली बरामद किया गया है।

कोतवाली DSP प्रकाश सोय ने गुरुवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि लक्ष्मण गुप्ता जमीन करोबारी है और जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए अपने साथ हथियार रखता है, जो अपने घर में मौजूद है।

उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा दिया गया

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ममता कुमारी के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम (Raid Team) का गठन किया गया । DSP ने बताया कि छापेमारी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लक्ष्मण गुप्ता को अवैध हथियार एवं गोली के साथ गिरफ्तार किया। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा दिया गया।

DSP ने बताया कि लक्ष्मण गुप्ता का पूर्व का आपराधिक इतिहास (Criminal History) रहा है । वह वर्ष 1998 से 2007 के बीच हत्या, डकैती और आर्म्स एक्ट जैसे कांडों में पांच बार जेल जा चुका है।

Share This Article