Latest Newsझारखंडपंचायत चुनाव : कोडरमा में मतगणना के बाद दो पक्षों में मारपीट,...

पंचायत चुनाव : कोडरमा में मतगणना के बाद दो पक्षों में मारपीट, 28 लोगों पर केस दर्ज

spot_img
spot_img
spot_img

रांची/कोडरमा: झारखंड में चल रहे पंचायत चुनाव (Panchayat Election) के बीच मारपीट की घटना की खबर आ रही है।

मामला कोडरमा जिले के सतगांवा थाना क्षेत्र के ईटांय पंचायत का है। बताया जा रहा है कि यहां पर वार्ड सदस्य के चुनाव के बाद वोटों की गिनती के बाद मारपीट और पत्थरबाजी की गई।

इसमें दोनों पक्षों की ओर से करीब 6 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि चुनाव में हारने के बाद एक पक्ष से दूसरा पक्ष भिड़ गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई।

28 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया

बताया जा रहा है कि चुनाव में रमेश के हारने के बाद जीते हुए प्रमोद सिंह के पक्ष से बहस शुरू कर दी। कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर हाथापाई के बाद पथराव शुरू हो गया।

इसके मौके पर अफरा तफरी मच गई। इसमें दोनों ओर से करीब पांच लोग चोटिल हो गए। दोनों पक्षों ने सतगांवा थाना में आवदेन देकर एक दूसरे को मारपीट का आरोपी बताया है।

इस घटना में 28 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। वहीं घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

spot_img

Latest articles

रांची में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण, बड़ा तालाब रहेगा स्वच्छ

रांची: रांची नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने सेवा सदन के पास बने...

झारखंड के 25 साल, लंदन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रखा राज्य के उज्ज्वल भविष्य का विजन

रांची/लंदन: झारखंड के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लंदन...

राष्ट्रीय मंच पर झारखंड के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, राज्य का नाम रोशन

रांची: गणतंत्र दिवस के अवसर पर 24 जनवरी को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय बाल...

चोरी के आरोप में युवक की मौत पर आक्रोश, रांची की सड़कों पर उतरा नायक समाज

रांची: चोरी के आरोप में एक युवक की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने...

खबरें और भी हैं...