पूर्व मंत्री के निजी सचिव के भाई की सड़क दुर्घटना में मौत, परिवार के 4 सदस्य गंभीर रूप से घायल

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Private secretary’s brother dies in road accident: लातेहार के NH-75 पर आज रविवार को मनिका थाना क्षेत्र के करमाही मोड़ के पास एक बस और कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई।

इस घटना में झारखंड के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव अजनफर अंसारी उर्फ छोटू के भाई सफदर इमाम की मौत (Safdar Imam death) हो गई।

अहियान अंसारी को गंभीर चोटें आई हैं

कार में सवार परिवार के चार अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में घायलों को इलाज के लिए पहले सदर अस्पताल और बाद में Rims रेफर किया गया।

डॉक्टरों के अनुसार, जयान गजनफा और मो अहियान अंसारी (Mohd Ahiyan Ansari) को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य को भी चोटें लगी हैं।

Share This Article