Ranchi Smart City : रांची स्मार्ट सिटी क्षेत्र में निवेशकों को आकर्षित करने की कवायद

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची स्मार्ट सिटी क्षेत्र में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार और रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन लगातार प्रयासरत है।

इसी क्रम में प्रथम और दूसरे चरण के ई ऑक्शन के दौरान देश के कई शहरों में इन्वेस्टर्स मीट का भी आयोजन किया जा चुका है और अबतक कुल दस प्लॉट्स की ई नीलामी सफलता पूर्वक हो चुकी है।

इस क्षेत्र में हो रहे विकास में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के निवेशको को सहयोगी बनाने के लिए शुक्रवार को इन्वेस्ट इंडिया ग्रिड के साथ भी रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन का प्रेजेन्टेशऩ हुआ।

केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित ऑनलाईन कनक्लेव में इंवेस्ट इंडिया ग्रिड के साथ देश के चार दर्जन से ज्यादा विभिन्न उद्योग घरानों के प्रतिनिधि शामिल रहे।

इस मौके पर भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य सचिव मनोज जोशी, संयुक्त सचिव कुणाल कुमार और कई पदाधिकारी जुड़े रहे।

रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन की ओर से महाप्रबंधक( तक्नीकि) राकेश कुमार नंदक्योलियार नें पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के जरिए रांची स्मार्ट सिटी की खासीयत और यहां उपलब्ध संभावनाओं पर प्रकाश डाला।

उल्लेखनीय है कि इंवेस्ट इंडिया एक नेशनल इन्वेस्टमेंट प्रोमोशन एंड पैसिलिटेशन एजेंसी है जिसको भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के द्वारा विकसित किया गया था।

इस कार्यक्रम के तहत देश के विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के इच्छुक कंपनियों को निवेश में सहयोग और सकारात्मक परामर्श दिया जाता है।

उम्मीद है तीसरे चरण के ई ऑक्शन से पहले इन्वेस्ट इंडिया के मुहिम से जुड़नें का रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन को लाभ मिलेगा।

Share This Article