Latest Newsझारखंडरांची में ATM से छेड़छाड़ कर पैसे निकालने वाला डोरंडा से गिरफ्तार

रांची में ATM से छेड़छाड़ कर पैसे निकालने वाला डोरंडा से गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: डोरंडा थाना पुलिस ने एटीएम में छेड़छाड़ कर पैसे निकालने के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

आरोपित पर करीब एक माह पूर्व भी डोरंडा थाना में एटीएम छेड़छाड़ मामले में प्राथमिकी दर्ज है। बिहार के गया जिले का रहने वाला आरोपित रांची आकर एटीएम को निशाना बनाता था और फिर लौट जाता था।

आरोपित की पहचान बिहार के गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के रोशना निवासी मनीष कुमार के रुप में हुई है।

पुलिस अवर निरीक्षक उत्तम कुमार राय ने गुरुवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपित अपने सहयोगी के साथ हिनू स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के एटीएम में छेड़छाड़ कर रहा है। सूचना के बाद पुलिस बैंक के एटीएम की जांच करने पहुंची।

इसी क्रम में आरोपित फरार हो गया। लेकिन पुलिस आरोपित की निगरानी करने लगी। पुलिस जांच में एटीएम में लगे सीसीटीवी फूटेज में आरोपित को छेड़छाड़ करते देखा गया।

आरोपित मनीष को पुलिस अपने गिरफ्त में ले लिया

इसके बाद आरोपित मनीष को पुलिस अपने गिरफ्त में ले लिया। हालांकि आरोपित का सहयोगी फरार हो गया। पुलिस आरोपित पास से मास्टर चाबी, पेचकर और एटीएम कार्ड बरामद किया है।

पुलिस छानबीन में पता चला है कि आरोपित रांची के अऩ्य इलाको में भी इस तरह के घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि कई थाना क्षेत्र में हुए वारदात के बाद जब पुलिस सीसीटीवी फूटेज चेक की गयी तो आरोपित की पहचान हुई।

पुलिस आरोपित के अपराधिक इतिहास के बारे में पता लगाने में जुटी है। इसके पास से एक मास्टर चाभी, एक पेचकस और एसबीआई का एटीएम कार्ड बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया है कि वह अन्य एटीएम से छेड़छाड़ कर अव्ध तरीके से राशि निकालने की बात स्वीकार की है।

spot_img

Latest articles

IPAC रेड मामला, कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई टालने की ED की मांग

IPAC Raid Case: कलकत्ता हाईकोर्ट (Calcutta High Court) में मंगलवार, 14 जनवरी को IPAC...

फिल्म सर्टिफिकेशन विवाद पर सियासत तेज, BJP का राहुल गांधी पर बड़ा हमला

BJP Launches Major Attack on Rahul Gandhi : दक्षिण भारतीय सुपरस्टार विजय की फिल्म...

रुपये की गिरावट पर कांग्रेस का हमला, मोदी सरकार पर गलत नीतियों का आरोप

Congress Attacks Rupee Depreciation : कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला...

खूंटी में सोमा मुंडा हत्याकांड, परिजनों से मिले नेता, न्याय की मांग तेज

Soma Munda murder case in Khunti : खूंटी जिला के चलागी गांव में सोमा...

खबरें और भी हैं...