रांची के हिंदपीढ़ी में अपराधियों ने युवक को मारी गोली

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के हिंदपीढ़ी थाना (Hindpiri Police Station) क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया।

जानकारी के अनुसार गोली लगने से नसीम घायल हो गया। बताया गया कि गोली नसीम के पैर में लगी है।

गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए उसे रिम्स में भर्ती कराया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस वारदात स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है, और आस पास के लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर रही है।

थाना प्रभारी विनय कुमार ने रविवार को बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article