झारखंड की डॉ राजश्री जयंती हुईं तेजस्विनी अवार्ड से सम्मानित

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड की डॉ राजश्री जयंती को हरिद्वार में तेजस्विनी अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

राजश्री जयंती को यह सम्मान सामाजिक ज़िम्मेदारी, लेखन, कला और संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए रविवार को दिया गया।

साहित्य एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में वर्षों से कार्यरत राष्ट्रीय संस्था आगमन ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्याल, हरिद्वार में कवयित्री एवं लेखिका एवम् ‘आगमन ‘ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजश्री जयंती (रांची) को सम्मानित किया।

प्रसिद्ध साहित्यकार लक्ष्मी शंकर वाजपेयी, ममता किरण ने कुलपति प्रो. शास्त्री तथा अध्यक्ष पवन जैन की उपस्थिति में तेजस्विनी अवार्ड दिया गया।

Share This Article