किसान नेता राकेश टिकैत 22 को आएंगे झारखंड

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत झारखंड आ रहे हैं। वे 22 और 23 मार्च को दो दिनों तक चलने वाले विस्थापन विरोधी आंदोलन को धार देंगे।

वे लातेहार जिले के नेतरहाट स्थित टुटूवापानी मोड़ में आयोजित ग्रामीणों की सभा को संबोधित करेंगे। यह सभा नेतरहाट फायरिंग रेंज रद्द करने की मांग को लेकर आयोजित की गई है। इसमें 245 गांवों के ग्रामीणों शामिल होंगे।

हर गांव में उनके आने का निमंत्रण लोगों तक पहुंचाने का सिलसिला जारी है। इस आंदोलन का नेतृत्व केंद्रीय जनसंघर्ष समिति कर रही है।

समिति के सचिव जेरोम जेराल्ड कुजूर ने बताया कि राकेश टिकैत ने आने की सहमति दे दी है। दो दिनों तक वह ग्रामीणों के साथ रहेंगे। ग्रामीणों से संवाद करेंगे। वे इस आंदोलन को नई दिशा देंगे।

22 और 23 मार्च को टुटूवापानी मोड़ गांव में विरोध एवं संकल्प दिवस का आयोजन किया गया है।

विभिन्न गांवों से पदयात्रा कर बड़ी संख्या में ग्रामीण इस सभा में भाग लेने पहुंचेंगे। ग्रामसभा ने तय किया है कि गांव की सीमा के अंदर की जमीन नेतरहाट फिल्ड फायरिंग रेंज के लिए नहीं दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि किसान नेता राकेश टिकैत पहली बार झारखंड के नक्सल प्रभावित लातेहार जिला पहुंच रहे हैं।

Share This Article