झारखंड विधानसभा : सुदेश महतो ने नेताओं की हत्या का मामला उठाया

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 11वें दिन सोमवार को आजसू विधायक सुदेश महतो ने सुनील महतो, शक्तिनाथ महतो और निर्मल महतो की हत्या को लेकर सवाल उठाया। सुदेश महतो ने कहा कि इनकी हत्या के पीछे की वजह राजनीतिक साजिश बताया जाता रहा है।

क्या राज्य सरकार इन मामलों की एनआईए से जांच कराने की इच्छा रखती है।

इस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि निर्मल महतो हत्या पर आरोप पत्र समर्पित किया जा चुका है।

सुनील महतो हत्या की जांच सीबीआई कर रही है। शक्तिनाथ महतो की हत्या 1977-78 में हुई थी। यह नीतिगत सवाल नहीं है।

इसपर सुदेश महतो ने कहा कि तीनों ही जेएमएम के नेता रहे हैं। पॉलिटिकल हत्या के मामले में केवल आरोपित को पकड़कर जेल भेजना ही काफी नहीं होता। इस मामले में साजिश का पर्दाफाश किया जाना चाहिए।

Share This Article