झारखंड कांग्रेस का महंगाई मुक्त भारत अभियान 31 से

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि पार्टी पेट्रोलियम पदार्थों में मूल्य वृद्धि के खिलाफ 31 मार्च से महंगाई मुक्त भारत अभियान शुरू कर रही है।

सिन्हा ने बुधवार को कहा कि भाजपा द्वारा निर्मित महंगाई कुछ मुट्ठी भर अमीरों को छोड़ देती है। बाकी सबको निचोड़ देती है। अच्छे दिन की लूट ने देशवासियों का बजट बिगाड़ दिया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा एक तरफ देश के लोगों की आमदनी कम कर दी है और दूसरी ओर बेतहाशा महंगाई बढ़ाकर थाली से निवाला छीनने का काम कर रही है।

सरकार को महंगाई के विरुद्ध जगाने का काम करें

रोज पेट्रोल-डीजल गैस के दाम बढ़ाते हैं और देश की जनता को तिल-तिल कर तड़पने को विवश करते हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस महंगाई के खिलाफ सरकार को जगाने के लिए थालियां और घंटिया एवं अन्य उपकरण बजाकर कांग्रेस के कार्यकर्ता महंगाई मुक्त भारत अभियान की शुरूआत करेगी।

सिन्हा ने बताया कि इस बाबत तमाम जिलों के अध्यक्षों, प्रखंड अध्यक्षों को यह निर्देश प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने दिया है तथा कहा कि तमाम लोग अपने अपने घरों के छत के उपर, सार्वजनिक जगहों पर ताली और थाली, घंटियां बजाकर इस सरकार को महंगाई के विरुद्ध जगाने का काम करें।

Share This Article