रांची विश्वविद्यालय Academic Council की बैठक में नौ एजेंडों पर हुआ विचार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची विश्वविद्यालय (Ranchi University) में एकेडमिक काउंसिल की बैठक बुधवार को कुलपति प्रो कामिनी कुमार की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में कई एजेंडों पर चर्चा हुई। चर्चा के बाद नौ एजेंडों पर विचार हुआ। यह जानकारी रांची विवि के प्रवक्ता डॉ प्रीतम कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि बैठक में रांची विवि अंतर्गत संचालित डिपार्टमेंट ऑफ जर्नलिज्म मॉस कम्युनिकेशन का नाम परिवर्तित कर स्कूल का ऑफ मॉस कम्युनिकेशन करने संबंधी प्रस्ताव पर विचार किया गया।

इसके अलावा कई अन्य प्रस्तावों को स्वीकृति दी गयी

साथ ही इसके अंतर्गत निम्नलिखित पाठयक्रम प्रारंभ करने एवं पढ़ाये जाने वाले पाठ्यक्रम को अनुमोदन करने संबंधी प्रस्ताव पर स्वीकृति दी गयी।

इसके अलावा रांची विवि अंतर्गत सभी स्नातकोत्तर विभागों में प्रचलित पाठयक्रमों में बोर्ड ऑफ स्टडी द्वारा आंशिक संशोधन करने संबंधी अनुशंसा को स्वीकृत करने संबंधी प्रस्ताव को स्वीकृति दी गयी।

उन्होंने बताया कि बैठक में विवि अनुदान आयोग, नई दिल्ली द्वारा अधिसूचित तथा भारत सरकार के गजट में प्रकाशित अनुदेश के आलोक में रांची विवि में शोध प्रबंध में अकादमिक चोरी निरोध (प्लागियारिज्म चेक) प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से संल्गन करने संबंधी प्रस्ताव पर विचार करने की स्वीकृति दी गयी। इसके अलावा कई अन्य प्रस्तावों को स्वीकृति दी गयी।

Share This Article