रांची होटल युवराज के पास हुए सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक गंभीर

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के होटल युवराज के समीप सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि एक गंभीर रुप से घायल है।

बताया जा रहा है कि बालू लोड हाइवा (जेएच03एक्स 0520) ने बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक सवार को कुचल दिया।

इससे चुटिया के केतारी बगान निवासी राकेश सिंह (40)की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि रौशन कुमार (35) गंभीर रुप से घायल हो गया। उसके पैर में गंभीर चोटे आयी है।

हाइवा को पकड़कर थाने में रखा गया है

आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। घटना के बाद हाइवा चालक भाग निकला।

उसे बाद में पुलिस ने पकड़ा। डोरंडा थानेदार रमेश कुमार ने शुक्रवार को बताया कि हाइवा तोरपा के निलांबर यादव का है। हाइवा को पकड़कर थाने में रखा गया है। उन्होंने बताया कि हाइवा में बालू ढ़ोने का चालान भी नहीं था।

Share This Article