रांची नामकुम पुलिस ने चार क्विंटल प्रतिबंधित डोडा के साथ तीन को किया गिरफ्तार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के नामकुम पुलिस ने चार क्विंटल प्रतिबंधित डोडा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पिकअप वैन और क्रेटा कार को जब्त किया।

गिरफ्तार लोगों में तस्करी का मुख्य सरगना मिकु कुमार साव उर्फ मिक्कू गुप्ता ,राजा कुमार और मोहम्मद इमरोज शामिल हैं।

उनके पास से पुलिस ने एक हुंडई क्रेटा और पिकअप वैन को जब्त किया है। गुरुवार को नामकुम थाना परिसर में ग्रामीण एसपी ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी।

प्रेसवार्ता में डीएसपी नीरज कुमार,थाना प्रभारी सुनील तिवारी,एसआई अनिमेश शान्तिकारी, रणजीत कुमार,राजीव कुमार मौजूद थे।

एसपी ने बताया कि पुलिस जांच में जानकारी मिली कि इमरोज पहले भी गाड़ी चोरी मामले में जेल जा चुका है।वहीं सरगना मिक्कू भी पहले जेल जा चुका है।

एसपी ने बताया कि मिक्कू ने दो दिन पहले पिकअप वैन खरीदा था।और बीआईटी स्थिति एक मंदिर में पूजा करवाकर सीधे डोडा तस्करी करने खूंटी भेज दिया।

बताया गया कि गाड़ी में डोडा लादकर और उसके उप्पर मटर की छीमी लोड कर दिया ताकि पुलिस को चकमा दे सके।

अफीम तस्कर मिक्कू खुद पुलिस की जानकारी अपने वैन चालक को देता था। कहां रुकना है, कहां पुलिस है,किस रास्ते से जाना है। पूरी जानकारी देता था। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को गिरफ्तार कर लिया।

Share This Article