पेड़ से लटका मिला अज्ञात महिला का शव

लातेहार जिले के मनिका (Manika) थानांतर्गत सधवाडीह गांव के पंडरापानी जंगल के पास बुधवार को पेड़ से लटका एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dead Body of Woman Found : लातेहार जिले के मनिका (Manika) थानांतर्गत सधवाडीह गांव के पंडरापानी जंगल के पास बुधवार को पेड़ से लटका एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया। जंगल में मवेशी चराने गए ग्रामीणों ने पेड़ से झूलता महिला का शव देखा।

जिसके बाद इसकी जानकारी मनिका थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा को दी।

सूचना मिलते ही मनिका थाना प्रभारी के निर्देश पर ASI सत्येंद्र कुमार और अनूप कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव (Dead Body) को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article