ED के पत्र का CM हेमंत सोरेन ने भेजा जवाब

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

CM Hemant Soren on ED’s Summon: प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से भेजे गए पत्र का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने जवाब दिया है।

CMO का कर्मी गुरुवार को पत्र लेकर ED ऑफिस पहुंचा। मौके पर पत्रकारों ने CMO कर्मी से पत्र के बारे में पूछा तो कर्मी ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।

CM से 7 घंटे ED की पूछताछ

जमीन घोटाला मामले में ED ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को बीते 22 जनवरी को फिर से पत्र (Summon) भेजा था।

ED ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर 27 से 31 जनवरी के बीच पूछताछ के लिए जगह बताने को कहा था।

बीते 20 जनवरी को ED ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर जाकर सात घंटे तक पूछताछ की थी। ED के अधिकारियों ने CM आवास में एक अलग कमरे में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मामले में पूछताछ की थी। इस दौरान राजधानी सहित दिल्ली आए ED के अधिकारी पहुंचे थे।

 

Share This Article