Ranchi : पत्नी ने ससुराल जाने से किया इनकार, तो पति ने कर दी हत्या, गिरफ्तार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कडरू में एक पति ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या करने का मामला रविवार को प्रकाश में आया है। घटना शनिवार देर रात की है। मृत महिला का नाम शहनाज परवीन( 30) है।

मृत महिला के पिता मोहम्मद इजराइल खान के बयान पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पति कारू को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मृत महिला के पति कारू ने अपनी पत्नी के मायके में ही चाकू मार कर हत्या कर दी।

चाकू मारने के बाद शहनाज परवीन को रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद अरगोड़ा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपित पति कारू को सुखदेव नगर थाना पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया।

क्या है मामला

शहनाज की गलती इतनी भर थी कि उसने पति मो कारू के साथ रात में ससुराल जाने से इंकार कर दिया था। फिर गुस्साए पति ने उसके शरीर पर छुरा से कई वार किए।

पत्नी को घायल करने के बाद पति अपने ससुरल से भाग निकलने में कामयाब रहा। इधर परिवार के सदस्य और पड़ोसी जख्मी शहनाज को इलाज के लिए रिम्स ले गए।

रिम्स में शाहनवाज परवीन की मौत हो गई। शहनाज परवीन ने पेशे से ड्राइवर मो कारू से कुछ माह पहले ही दूसरी शादी की थी।

Share This Article