अपने झूठ को सच साबित करने के लिए झूठ पर झूठ बोले रहे हैं सरयू: प्रभात ठाकुर

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: विधायक सरयू राय के बयान पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निजी सहायक प्रभात ठाकुर ने पलटवार किया है। उन्होंने शनिवार को सरयू राय पर पलटवार करते हुए कहा कि चलनी कभी सूप को दुषा नहीं करते।

सरयू राय अपने एक झूठा बयान को सच साबित करने के लिए झूठ पर झूठ बोले जा रहे है और मनगढंत आरोप लगाए जा रहे है।

पिछले चार-पांच दिनों में पल्टी मारना कोई विधायक सरयू राय से सीखे। उन्होंने कहा कि पहले बिना पुख्ता जानकारी के आनन-फानन में सरयू राय आरोप लगाते है।

कोविड के नाम पर प्रोत्साहन राशि वितरण के लिए निकासी कर करोड़ो का घोटाला किया, फिर मंत्री कोषांग के कर्मचारियों पर राशि के बंदरबाट का आरोप लगाया, जब विधायक सरयू राय से प्रोत्साहन राशि निकासी का प्रमाण मांगा गया।

राय धूर्तता वाली गंदी राजनीति तत्काल बंद कर अपने क्षेत्र पर ध्यान दे

बेबुनियाद आरोपो से बाज आने कहा गया तो आज नया बयान जारी कर कह रहे कि 31 मार्च को सर्वर बंद होने के कारण पैसा निकासी नही हुआ।

आखिर किस आधार पर अब तक विधायक सरयू राय एक लोकप्रिय और बेदाग मंत्री पर इतनी गंभीर आरोप लगा दिए! अपने क्षेत्र के निक्कम्मे विधायक के रूप में चर्चित सरयू राय को झारखंड के लोकप्रिय जन नायक पर इतना घटिया छीटा-कसी करने का कोई अधिकार नही है।

उन्होंने कहा कि राय धूर्तता वाली गंदी राजनीति तत्काल बंद कर अपने क्षेत्र पर ध्यान दे। अपनी नाकामी का ठीकरा बन्ना गुप्ता पर फोड़ना सरयू राय की फिदरत बन गई है, जबकि सरयू राय जी का पूर्वी विधानसभा क्षेत्र समस्यायों से ग्रसित हो त्राहिमाम् कर रहा सरयू बन्ना फोबिया से सक्रंमित है।

Share This Article