मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला अनुसूचित जाति और जनजाति कर्मचारी संघ

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को अनुसूचित जाति एवं जनजाति कर्मचारी संघ, झारखंड के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की ।

उन्होंने विधानसभा में राज्य सरकार के पदों पर आरक्षण के आधार पर प्रोन्नत सरकारी सेवकों की परिणामी वरीयता विधेयक -2022 पारित होने पर मुख्यमंत्री को बधाई दी।

इस मौके पर संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार, महासचिव नत्थन रजक, उपाध्यक्ष संजीव कुमार, संजय कुमार रजक, विवेक आनंद वास्के, संयुक्त सचिव सरोजनी लकड़ा, किशोर कुमार रजक, प्रीतम निशि किरो, कोषाध्यक्ष दयानंद वास, कार्यालय सचिव संतोष कुमार सहित कई और सदस्य मौजूद थे।

Share This Article