झारखंड

राज्यपाल के शपथ ग्रहण में दो पूर्व मुख्यमंत्री को नहीं किया गया आमंत्रित, भाजपा ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

रांची: भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने राज्य सरकार की कार्यशैली पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

साहू ने बुधवार को कहा कि आज राजभवन में राज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह में राज्य के दो पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी एवं रघुवर दास को आमंत्रित नही किया जाना दुर्भाग्यजनक है।

उन्होंने कहा कि यह सरकार की ओछी मानसिकता का परिचायक है।

बाबूलाल मरांडी राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री हैं और वर्तमान में भाजपा विधायकदल के नेता भी है जबकि रघुवर दास राज्य के निवर्तमान मुख्यमंत्री है।

उन्होंने पांच वर्षों तक झारखंड के जनता की सेवा करते हुए राज्य में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किये हैं।

साहू ने कहा कि रांची नगर निगम के उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय भी आमंत्रितों में नही थे।

मुख्यमंत्री को राज्य के मंत्रिमंडल सचिवालय एवम समन्वय विभाग से पूछताछ करते हुए इस संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करनी चाहिये।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker