RJD ने की झारखंड को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने कहा कि राज्य में वर्षा नहीं होने के कारण सुखाड़ (Drought) की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

इससे किसान एवं कृषक वर्ग अत्यंत निराश एवं हतास हो गए हैं। वर्षा (Rain) नहीं होने के कारण धान की खेती कर पाना मुश्किल हो गया है।

इसके अलावे भी अन्य फसल जिसकी झारखंड में उपज (Grown) होती है, वह भी कठिन दौर से गुजर रहा है।

किसानों  को विशेष सुविधा सरकार मुहैया कराये : मनोज कुमार

कुमार ने रविवार को कहा कि झारखंड सरकार किसानों (Farmers) के हित में गंभीरता एवं संवेदनशीलता दिखाते हुए सुखाड़ (Drought) की स्थिति को देख कर जल्द निर्णय ले, ताकि कृषक हित और राज्य के हित का भला हो सके।

राज्य सरकार सूखाग्रस्त (Drought-Hit) घोषित कर किसानों (Farmers) को राहत देने की ओर कदम बढ़ाए।

उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि मुहिम चलाकर झारखंड के किसानों (Farmers) को विशेष सुविधा सरकार मुहैया कराये, ताकि सूखा (Drought) से राज्य के किसानों को राहत मिल सके।

Share This Article