सिमडेगा में 38 लाख के गांजा के साथ अंतराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिमडेगा: बांसजोर पुलिस ने शुक्रवार को वाहन चेकिंग के दौरान अंतराज्यीय अवैध गांजा तस्कर को 38 लाख रूपये कीमत के 76 किलो गांजा एवं कार के साथ रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।

बताया जाता है कि ओड़िशा की ओर से टाटा नेक्सन कार में भारी मात्रा में गांजा रांची के रास्ते बिहार होते हुये नेपाल ले जाया जा रहा था।

बांसजोर ओपी प्रभारी के नेतृत्व में एनएच 143 पर सघन वाहन जांच के दौरान ही एक सिल्वर रंग की टाटा नेक्सन कार (ओडीआईएसएम-7693) को रुकने का इशारा किया गया।

टाटा नेक्सन कार में सवार एक व्यक्ति कार से उतरकर भागने लगा, जिसे बांसजोर ओपी पुलिस टीम ने खेदड़कर उसे दबोच लिया।

पूछताछ करने पर पकड़ाये व्यक्ति की पहचान आनंद साहू (32) के रूप में हुई। वह उडीसा का रहने वाला था।

गहन पूछताछ करने पर उसने बताया कि टाटा नेक्सन गाड़ी में गांजा लोड है, जिसे बोध (उडीशा) से राउरकेला, बेदव्यास होते रांची ले जाया जा रहा था। बिहार होते हुए गांजा नेपाल ले जाना था।

तलाशी के दौरान टाटा नेक्सन कार के मध्य सीट के नीचे से 1 किलोग्राम का 36 पैकेट गांजा, कार के पीछे डिक्की से लाल रंग के बोरे से 11 किलोग्राम का 03-बोरा तथा 07 किलोग्राम का 01 बोरा गांजा बरामद किया गया। जिसका कुल वजन 76 किलो है।

अंतराज्यीय बाजारों में जब्त किये गये गांजा की कीमत लगभग 38 लाख रूपये बताया जा रहा है। कार चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Share This Article