अग्निवीर भर्ती 2026: 1 जून से शुरू होगी CEE परीक्षा, अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सूचना जारी

अग्निवीर भर्ती 2026 की CEE परीक्षा 1 जून से शुरू होगी, सेना भर्ती कार्यालय ने एडमिट कार्ड, पहचान पत्र और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया को लेकर जरूरी निर्देश जारी किए।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Agniveer Recruitment 2026 : अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। सेना भर्ती कार्यालय रांची के अनुसार, परीक्षा 1 जून से 15 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली है।

सेना भर्ती कार्यालय ने बताया कि उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जल्द ही भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहें और एडमिट कार्ड जारी होते ही डाउनलोड कर लें।

परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए प्रिंटेड एडमिट कार्ड, फोटो पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा। पहचान के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस मान्य रहेंगे। परीक्षा की तिथि, समय और केंद्र की जानकारी एडमिट कार्ड में दी जाएगी।

सेना भर्ती कार्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित होगी। अभ्यर्थियों को किसी भी दलाल या फर्जी एजेंट के झांसे में न आने और केवल आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी पर भरोसा करने की सलाह दी गई है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।