झारखंड : सलीमा टेटे साउथ अफ्रीका के लिए रवाना

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिमडेगा: सिमडेगा की बेटी सलीमा टेटे की कप्तानी में भारतीय महिला हॉकी टीम जूनियर वर्ल्ड कप में भाग लेने के लिए साउथ अफ्रीका रवाना हुई।

एक से 12 अप्रैल को साउथ अफ्रीका में आयोजित एफआईएच जूनियर महिला वर्ल्ड कप हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सिमडेगी की सलीमा टेटे की कप्तानी में टीम रवाना हुई।

टीम में सिमडेगा की ही संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग भी शामिल है। सिमडेगा की सलीमा टेटे सदर प्रखंड की बड़कीछापर गांव की रहने वाली है।

ब्यूटी डुंगडुंग और संगीता कुमारी केरसई प्रखंड के करंगागुड़ी की रहने वाली है। सलीमा टेटे और संगीता कुमारी रांची रेलवे में कार्यरत है।

वहीं ब्यूटी डुंगडुंग अभी नौकरी की तलाश में है। तीनों ही खिलाड़ी भुवनेश्वर से भारतीय टीम के साथ रवाना हुए। भारतीय महिला हॉकी टीम ग्रुप डी में है।

इस टीम में मलेशिया, जर्मनी और वेल्स की टीम शामिल है। भारत पहला मैच दो अप्रैल को वेल्स के खिलाफ, तीन अप्रैल को जर्मनी के खिलाफ और पांच अप्रैल को मलेशिया के खिलाफ खेलेगी।

Share This Article