नवविवाहिता ने घर में ही फांसी लगाकर दे दी जान, पिछले साल जून में हुई थी शादी

रविवार की दोपहर सिंदरी के RM For 755-56 निवासी टोटो चालक चंदन कुमार की नवविवाहित पत्नी सलोनी देवी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Newly Married Woman Committed Suicide: रविवार की दोपहर सिंदरी के RM For 755-56 निवासी टोटो चालक चंदन कुमार की नवविवाहित पत्नी सलोनी देवी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। वह बिहार (Bihar) के नालंदा जिले के कला गांव की थी। दोनों की शादी 3 जून 2023 को हुई थी।

घटना की सूचना सलोनी के मायकेवालों को दे दी गई है। सूचना मिलने पर बलियापुर थाना के ASI अयोध्या सिंह जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर Post Mortem के लिए SNMMCH धनबाद भेज दिया।

पाइप के सहारे फंदे पर झूल रही थी नवविवाहित

चंदन ने बताया कि पिता कपिलदेव प्रसाद और उसकी बड़ी भाभी और उनके बच्चे सुबह में पश्चिम बंगाल के जयचंडी पहाड़ तीर्थाटन के लिए गए थे।

सलोनी को खाना बनाकर रखने को कहकर वह तीर्थाटन करने गए लोगों को वापस घर लाने के लिए टोटो लेकर दोपहर करीब दो बजे घर से निकला था। वापस लौटा, तो घर अंदर से बंद मिला।

खिड़की से झांककर देखा, तो सलोनी FCI आवास के बाहर बने Extension कमरे में छत पर लगे पाइप के सहारे फंदे पर झूल रही थी।

Share This Article