झारखंड : एसपी ने किया कई थाना प्रभारियों और कनीय पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: कोरोना काल में पुलिस कर्मियों के साथ कथित अभद्र व्यवहार के लिए लाइन हाजिर किये गये अड़की के निवर्तमान दारोगा विक्रांत कुमार को मुरहू का नया थानेदार बनाया गया है।

इसके साथ ही जिले के पुलिस कप्तान आशुतोष शेखर ने कई थाना प्रभारियों और कनीय पुलिस अधिकारियों को स्थानांतरण किया है।

एसपी ने अरविंद कुमार को तोरपाए मनीष कुमार को जरियागढ़ और रौशन कुमार को रनिया का थानेदार बनाया है।

इसके अलावा पुअनि निशांत केरकेट्टा को तोरपा से रनिया थानाए पुअनि जितेंद्र यादव को तोरपा से रनिया थानाए पुअनि सत्यजीत कुमार को जरियागढ़ से रनिया थानाए पुअनि पंकज कुमार को खूंटी से रनिया थानाए पुअनि संदीप कुमार को कर्रा से रनिया थानाए पुअनि मनोज कच्छप को रनिया से खूंटी थानाए पुअनि लालजीत उरांव को तपकरा से कर्रा थानाए पुअनि अजय मिंज को रनिया से जरियागढ़ थानाए पुअनि मनीष कुमार 2 को रनिया से कर्रा थानाए पुअनि महथी बोयपाई को रनिया से तोरपा थानाए पुअनि अकबर अहमद खान को रनिया से तोरपा थानाए पुअनि उत्तम कुमार को तोरपा से जरियागढ़ थाना भेजा गया है।

वहींए सअनि जगदीश चंद्र मुर्मू को जरियागढ़ से रनिया थानाए सअनि मिथलेश जमादार को मारंगहदा से रनिया थानाए सअनि गारदी बानरा को कंट्रोल रूम से रनिया थानाए सअनि गोपाल तिवारी को पुलिस लाइन से रनिया थानाए सअनि मजिस्टर साह को रनिया से पुलिस लाइन के लिए भेज दिया गया है।

एसपी आशुतोष शेखर ने आदेश सभी स्थानांतरित पुलिस अधिकारियों को अविलंब योगदान देने का निर्देश दिया है।

ज्ञात हो कि जिले के तोरपा थाना प्रभारी सुदामा दासए मुरहू थाना प्रभारी पप्पू शर्मा और तपकरा थाना प्रभारी उमाशंकर का इंस्पेक्टर पद पर प्रोननति हो जाने के कारण थाना प्रभारी का पद रिक्त था।

मुरहू थानेदार पप्पू शर्मा झारखंड जगुआर में अपना योगदान देंगे।

सुदामा दास को पलामू जिलाए उमाशंकर को पाकुड़ जिलाए संगीता कुमारी को पूर्वी सिंहभूम जिला भेजा गया है, जबकि खूंटी अंचल के इंस्पेक्टर राधेश्याम दास और गंदरू उरांव विशेष शाखा में योगदान देंगे।

Share This Article