रामगढ़ के तीन प्रखंडों में 2 घंटे में 18 प्रतिशत हुआ मतदान

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: रामगढ़ जिले के 3 प्रखंडों में पहले दो घंटे में मतदान का प्रतिशत (voter Turnout) काफी धीमा रहा है।

सुबह नौ बजे तक 18 प्रतिशत मतदान होने की पुष्टि की गई है। दुलमी प्रखंड के ईचातू गांव में 353 वोट में से मात्र 67 वोट ही दो घंटे में डाले गए हैं।

बैलेट पेपर की वजह से मतदाताओं को वोट करने में थोड़ी दिक्कत आ रही है। साथ ही अलग-अलग पदों के लिए प्रत्याशियों को चुनना भी उनके लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है।

किसी भी मतदान केंद्र पर देर से मतदान शुरू होने की खबर नहीं है।

Share This Article