दुमका में बड़ी कार्रवाई : क्रशर प्लांट पर चला बुलडोजर, 65 क्रशर प्लांट किया गया ध्वस्त, 8 गिरफ्तार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: शिकारीपाड़ा के पत्थर औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार को अवैध पत्थर उत्खनन एवं इस कारोबार से जुड़े क्रशर प्लांट (Crusher Plant) पर बड़ी कार्रवाई हुई है।

आधा दर्जन से अधिक टीमें अलग-अलग इलाके में कार्रवाई कर रही है और इस कार्रवाई की मॉनिटरिंग खुद जिले के डीसी रविशंकर शुक्ला कर रहे हैं।

इस क्रम में अवैध तरीके से संचालित क्रशर प्लांट पर बुलडोजर चला है। खदान के कार्यालयों को सील किया गया है और कई वाहनों को जब्त किया गया है।

खदानों के कार्यालय को तोड़कर नेस्तनाबूद कर दिया गया है

डीसी ने बताया कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई में कुल 65 अवैध क्रेशर को ध्वस्त किया गया है।

वहीं इस दौरान क्रेशर प्लांट से आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

कार्रवाई के तहत अवैध रूप से संचालित कई क्रशर, क्रशर कार्यालय और अन्य संरचनाओं पर बुलडोजर चला कर उन्हें ध्वस्त कर दिया गया है।

कुछ क्रेशर को भी ध्वस्त किया गया है। जिले से भारी संख्या में पुलिस बल के साथ 14 अधिकारियों की टीम ने ऐसे सभी क्रशर यूनिटों पर कार्रवाई कर उन्हें ढाह दिया है, जो बंद पड़े थे या जिसके वैद्य होने का कागजात दिखाने वाला कोई सामने नहीं आया।

ऐसे क्रशरों को अवैध मानते हुए बुल्डोजर चला कर उन्हें नेस्तनाबूद कर दिया गया है। अवैध पत्थर खदानों के कार्यालय को तोड़कर नेस्तनाबूद कर दिया गया है।

यह कार्रवाई प्रखंड क्षेत्र के चिरुडीह, सरसडंगाल, चित्रागड़िया, आमचूआ आदि विभिन्न जगह में किया गया है।

Share This Article