Latest Newsझारखंडबोकारो पुलिस को मिली बड़ी सफलता : NSPM के जोनल कमांडर सहित...

बोकारो पुलिस को मिली बड़ी सफलता : NSPM के जोनल कमांडर सहित दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में पुलिस की वर्दी और हथियार बरामद

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

बोकारो: बोकारो थर्मल पुलिस ने बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग में सक्रिय न्यू सशस्त्र पीपुल्स मोर्चा के जोनल कमांडर और एक प्रमुख सदस्य को गिरफ्तार किया है।

इनके पास से पुलिस ने कई हथियारों के साथ भारी मात्रा में पुलिस की वर्दी भी बरामद किया गया है।

गिरफ्तार जोनल कमांडर रंजीत जी उर्फ रमेश करमाली और गिरोह के प्रमुख सदस्य महेंद्र ठाकुर की गिरफ्तारी हुई है। दोनों के पास से पुलिस ने तीन ऑटोमेटिक पिस्टल, दो देसी कट्टा, मैगजीन, कार्बाइन, पिट्ठू और पुलिस की वर्दी बरामद किया है।

सूचना पर टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया

बोकारो पुलिस अधीक्षक चन्दन कुमार झा ने प्रेस वार्ता में बताया कि 27 दिसम्बर, 2021 की रात करीब 10 बजे के 8-10 हथियार से लैस वर्दीधारी अपराधियों ने बोकारो थर्मल थाना अन्तर्गत जारंगडीह स्थित सीसीएल के रेलवे साइंडिंग एवं खुली खादान में फायरिंग कर पोस्टर चिपकाया था।

इस संदर्भ में बोकारो थर्मल थाना कांड संख्या – 117/21 आर्म्स एक्ट एवं 04 सार्वजनिक सम्पति नुकसान अधिनियम के अन्तर्गत दर्ज किया गया था।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो तेनुघाट एवं पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी बोकारो थर्मल के नेतृत्व में कांड के खुलासे के लिए एक टीम गठित हुई।

टीम ने इस कांड में पांच बदमाशों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसी क्रम में विगत 7 मार्च को संगठन के अन्य चार सदस्यों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

पुलिस को सूचना मिली कि संगठन का जोनल कमान्डर रमेश करमाली एवं उनके सहयोगी महेन्द्र ठाकुर गोमिया थाना अन्तर्गत छुपा हुआ है। सूचना पर टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

spot_img

Latest articles

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

इंडिया AI एक्सपो में बिहार सरकार के साथ 468 करोड़ का एमओयू

468 crore MoU Signed with Bihar Government at India AI Expo : नई दिल्ली...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...

हेमंत सोरेन की अगुवाई में बजट सत्र की तैयारियों पर मंथन, विधानसभा संचालन पर जोर

Budget Session Preparations : झारखंड विधानसभा के षष्ठम सत्र के पंचम (बजट) सत्र, जो...

खबरें और भी हैं...

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...