लोहरदगा में नक्सली देवदीप खेरवार गिरफ्तार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा: जिले की पेशरार थाना पुलिस ने भाकपा माओवादी संगठन के हार्डकोर नक्सली देवदीप खेरवार को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया।

एसडीपीओ बीएन सिंह ने हार्डकोर नक्सली देवदीप खेरवार को पत्रकारों के सामने प्रस्तुत कर बताया कि वह पुलिस की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर सरेंडर करने वाले माओवादी जोनल कमांडर नकुल यादव का दस्ता सदस्य था।

किस्को थाना क्षेत्र के पुतरार (वर्तमान में पेशरार थाना क्षेत्र) गांव में वर्ष 2014 के जुलाई महीना में बंधन उरांव को गोली मारकर हत्या के मामले में देवदीप खेरवार फरार चल रहा था।

सीएलए एक्ट के तहत कांड संख्या 50/14 में नामजद प्राथमिकी दर्ज है

हत्या के मामले में नकुल यादव भी नामजद आरोपित था। इस मामले में सात वर्ष से फरार चल रहे नक्सली देवदीप खेरवार के घर का न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की गई।

इसकी बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय से देवदीप खेरवार के खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया गया। इस पर त्वरित रूप से कार्रवाई करते हुए एसपी ने टीम गठित कर हार्डकोर नक्सली देवदीप खेरवार को गिरफ्तार करने का आदेश दिया।

इसपर कार्रवाई करते हुए लोहरदगा जिले की पेशरार थाना पुलिस ने पुतरार गांव निवासी स्वर्गीय सकलू खेरवार के हार्डकोर नक्सली पुत्र देवदीप खेरवार को उसके घर से शनिवार को गिरफ्तार कर रविवार को मंडल कारा लोहरदगा भेज दिया।

एसडीपीओ ने बताया कि किस्को थाना में हार्डकोर नक्सली देवदीप खेरवार के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 147, 148, 149, 302, 201 और 17 सीएलए एक्ट के तहत कांड संख्या 50/14 में नामजद प्राथमिकी दर्ज है।

Share This Article