रांची उपायुक्त ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह उपायुक्त छवि रंजन (Deputy Commissioner Chhavi Ranjan) ने पंडरा स्थित बाजार समिति में बनाए गए मतगणना स्थल का मंगलवार को निरीक्षण किया।

उपायुक्त रंजन ने सभी नौ प्रखंड रातू, बुढ़मू, खलारी, चान्हो, माण्डर, नामकुम, अनगड़ा, ओरमांझी और सिल्ली के मतगणना हॉल में चल रहे मतगणना की जानकारी ली।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने मुखिया, ज़िला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और वार्ड सदस्य पद के सभी निर्वाची तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

काउंटिंग सुपरवाइजर (Counting Supervisor) और मतगणना कर्मियों से मतगणना की जानकारी ली।

Share This Article