Ranchi : भाभी से पति के संबंध होने का आरोप, दहेज में 5 लाख रुपए मांगने पर पत्नी ने दर्ज कराया केस

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: शहर के कोकर इलाके में ओल्ड HB रोड की रहने वाली शीतल मुंडा ने पति रंजीत कुमार मानकी समेत ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना (Dowry Harassment) की प्राथमिकी दर्ज करायी है।

जिसमें शीलत ने आरोप लगाया है कि उनसे दहेज के नाम पर पांच लाख की डिमांड की जाती है और डायन-बिसाही कह कर उन्हें प्रताड़ित भी किया जाता है। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विवाहिता ने पुलिस को बताया कि 2021 में उसकी शादी रामगढ़ निवासी रंजीत से हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वालों का व्यवहार उनके साथ ठीक नहीं था।

पति का उसके भाभी के साथ भी अवैध संबंध है

शुरू से ही पति समेत ससुराल वाले उनसे दहेज की डिमांड कर रहे थे। इंकार करने पर उनके साथ मारपीट किया करते थे।

इसी क्रम में बीते 18 जनवरी 2022 को उसके पति उसे रांची स्थित मायके छोड़ कर चले गए। धमकी दी कि जब तक पैसा नहीं लाती हो, तब तक वे घर नहीं आएगी।

विवाहिता का आरोप है कि पति का उसके भाभी के साथ भी अवैध संबंध है।

Share This Article