रांची धुर्वा में हुए दुष्कर्म केस में पीड़िता की ननद सहित सात को जेल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: धुर्वा थाना क्षेत्र में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार सातों आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।

इनमें अविनाश कुमार यादव, अमित कुमार सोनी, रौनक कुमार सिंह उर्फ लक्की, सुजीत कुमार सिंह, रवि कुमार, एक नाबालिग लड़का और पीड़िता की 17 वर्षीय ननद भी शामिल है। पीड़िता की ननद और नाबालिग लड़के को रिमांड होम भेजा गया है।

पुलिस ने पीड़िताओं का कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया। साथ ही मेडिकल भी करवाया गया। गौरतलब है कि रांची-राउरकेला रेलखंड के पास सुनसान खेत में गुरुवार की रात 11:00 बजे के लगभग पीड़िता के साथ अविनाश यादव नामक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।

महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने के बाद अविनाश यादव अपने पांच दोस्तों को भी बुला लिया था। घटना के बाद उसकी एक सहेली को भी फोन कर बुलवाया और उसके साथ भी दुष्कर्म किया।

Share This Article